किच्छा में मनाई गई पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती

किच्छा। भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्राप्त डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती किच्छा विधायक माननीय तिलक राज बेहड के कार्यालय में मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाई गई व मिष्ठान वितरण भी किया गया।
इस मौके पर तिलक राज बेहड़ ने कहा कि डॉ अब्दुल कलाम 2002 से 2007 तक राष्ट्रपति के पद पर रहे, वह ऐसे भारतीय राजनीतिक व वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भारत के मिसाइल व परमाणु के क्षेत्र में विशेष अग्रणी भूमिका निभाई।
पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि अब्दुल कलाम जी भारत के वो अनमोल धरोहर थे। जिन्होंने देश को प्रगतिशील बनाने में अपना विशेष योगदान दिया। उनके समय पर देश ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए तथा उनको आज भी लोग मिसाइल मैन के नाम से जानते हैं।
सभी ने उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लिया। इस मौके पर किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, हाज़ी सरवर यार खां, गुड्डू तिवारी, भूपेंद्र चौधरी, ताहिर मलिक, ओम प्रकाश दुआ, दिलीप बिष्ट, सुनीता कश्यप, अकरम खां, लियाक़त अंसारी, धर्मेंद्र सिंधी, एम यू खान, अशोक मित्रा, नितिन शर्मा, केवल हुड़िया, महेंद्र पाल सिंह, गंगा सिंह पपोला आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement