



दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत फैलाने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचे 2 आरोपी, एक नाबालिग भी हिरासत में
तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, घर में घुसकर की थी मारपीट और फायरिंग
उधम सिंह नगर के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है।
घटना 24 अप्रैल की है, जब शमशान घाट रोड पर आपसी विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर मारपीट की और फायरिंग कर दी। इस दौरान राजेश नाम के युवक को गोली के छर्रे लगे, जबकि हेमंत को भी गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने मौके से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
*

