कल रुद्रपुर मे होगा प्रतिभा सम्मान समरोह, कार्यक्रम सयोजक विधायक शिव अरोरा दसवीं, बारवी के मेधावी छात्र छात्राओं को करेंगे सम्मानित

कल रुद्रपुर मे होगा प्रतिभा सम्मान समरोह, कार्यक्रम सयोजक विधायक शिव अरोरा दसवीं, बारवी के मेधावी छात्र छात्राओं को करेंगे सम्मानित

रुद्रपुर। वर्ष 2023-24 मे सीबीएससी व उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं व बारवी कक्षा मे अपने अपने स्कूलों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान मे रुद्रपुर विधायक व कार्यक्रम सयोंजक शिव अरोरा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम दिनांक 26 मई, दिन रविवार को सुबह 10 बजे रुद्रपुर स्थित रुद्रा होटल मे एक बड़ा कार्यक्रम अयोजित किया जा रहा है, कार्यक्रम सयोजक व रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा यह रुद्रपुर क्षेत्र मे यह एक अनूठी पहल है जो रुद्रपुर क्षेत्र मे अपने आप मे होनहार बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए बेहतर पहल होंगी, जिसमे हम रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के 62 स्कूलों के दसवीं व बारवी के टॉप तीन छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह व उनके स्कूल मे बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा , जिसमे 350 से ऊपर छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा, साथ हीं स्कूली बच्चों द्वारा धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगा रंग प्रस्तुति की जायेगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रुप से यह कार्यक्रम उनके उज्वल भविष्य हेतु शुभकामनायें व उनको अपने जीवन मे प्रेरणा देने का कार्य करेगा, जिसमे हमने क्षेत्र के सभी स्कूलों के टॉप तीन बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, कार्यक्रम मे बड़ी तदाद मे स्कूली बच्चे व उनके माता पिता शामिल होंगे साथ मे क्षेत्र के गणमान्य नागरिक अतिथियों के रहने का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। वही कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने कार्यक्रम स्थल का मौका मुआईना कर व्यवस्था का जायजा लिया ओर कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement