दो युवकों की गुंडागर्दी से परेशान महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई

दो युवकों की गुंडागर्दी से परेशान महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई

काशीपुर। दो युवकों की गुंडागर्दी से परेशान एक महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।मौहल्ला पक्काकोट निवासी कौसर पुत्री अब्दुल वाजिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मौहल्ले के ही निवासी राहिल-साहिल पुत्रगण शकील आयेदिन उसके साथ गालीगलौच व मारपीट करते हैं। बताया कि बीती 24 अप्रैल को उसका भाई कमाल फैक्ट्री से काम करके घर आ रहा था तो उक्त दोनों भाई उसे रास्ते से उठाकर ले गये और बुरी तरह पीटा तथा उससे कुछ सामान व फोन भी ले लिया। कौशर ने बताया कि उसके भाई की तबियत ठीक नहीं है। उसका निजी अस्पताल में आईसीयू में इलाज चल रहा है। कुछ दिनों पहले इन लोगों ने उसके बड़े भाई गुलाब को भी बहुत बुरी तरह पीटा था। उसके पिता कैंसर से पीडित हैं तथा भाई ही परिवार का सहारा है। महिला ने राहिल-साहिल के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की गुहार पुलिस से लगाई।
कौसर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त राहिल-साहिल के खिलाफ धारा 323, 341, 342, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement