राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान स्थित सभागार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अपर गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह इमलाल के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गन्ना विभाग के चुनिंदा 20 गन्ना विकास निरीक्षकों को प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित किया गया। इसमें विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा इन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे उनकी गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा यह अधिक कारगर ढंग से अपने कार्य स्थल पर कार्य का निर्वहन कर सकेंगे। इस अवसर पर प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार तथा सहायक गना आयुक्त उधमसिंहनगर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement