HomeदेशUP Nikay Chunav 2023 Live: झांसी में भाजपा की अब तक की...

UP Nikay Chunav 2023 Live: झांसी में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत, 83 हजार से अधिक वोटों से जीते बिहारीलाल

Spread the love

खास बातें

UP Municipal Election, Nagar Nigam Result 2023 Live Updates: शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना जारी है। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 16 सीट पर भाजपा जबकि आगरा की एक सीट पर बसपा आगे है। सपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है। झांसी में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। यहां पढ़ें निकाय चुनाव से जुड़ा हर अपडेट…

लाइव अपडेट

01:11 PM, 13-MAY-2023

भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी आगे

अयोध्या नगर निगम में 11 वे राउंड में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 27192 वोट से आगे।
भाजपा – 60125
सपा – 32933

अयोध्या की गोसाईगंज नगर पंचायत
सपा – 873
भाजपा – 1306
निर्दल – 822
भाजपा 433 वोट आगे।

गोसाईगंज से जीते सदस्य
वार्ड नंबर 10 ध्रुव भोजवाल भाजपा 17
वार्ड नंबर 07 कल्लु कुरैशी सपा 222
वार्ड नंबर 01 कंचन  सपा 57
वार्ड नंबर 08 प्रवीण गुप्ता निर्दल 105
वार्ड नंबर 11 नीलम सपा 62
वार्ड नंबर 02 सोनम कन्नौजिया 115

गोंडा: कटरा बाजार
वार्ड न. 1 से सदस्य भाजपा सभासद नेहा पांडेय विजयी ।
वार्ड न. 2 निर्दलीय विमला देवी पत्नी दद्दन तिवारी विजयी।
वार्ड न. 3 से निर्दलीय कुसुम विजयी ।
वार्ड न. 4 नाई टोला से सपा की सभासद शाहजहां विजयी ।

-सुल्तानपुर के कादीपुर के वार्ड नंबर 5 तुलसी नगर से चुनाव निशान छाता से चांदनी बानो सभासद चुनी गई। यह लगातार दूसरी बार सभासद चुनी गई। इनको 272 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सुशीला को 227 मत मिले 45 मतों से चांदनी बानो बिजयी हुई। लंभुआ की तुलसी नगर वार्ड से घनश्याम सभासद विजयी घोषित।

01:10 PM, 13-MAY-2023

UP Nikay Chunav Result: मुस्लिम बूथों पर 80 से 90 प्रतिशत वोट ओवैसी के साथ

मेरठ में सात राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें भाजपा आगे चल रही है, जबकि एआईएमआईएम तीसरे और सपा दूसरे नंबर पर चल रही है। मुस्लिम बूथों पर 80 से 90 प्रतिशत वोट ओवैसी के साथ जाता दिख रहा है। हालांकि अभी प्रमाणिक डाटा जारी नहीं हुआ है।

दूसरे राउंड तक के परिणाम इस प्रकार है
58566 कुल वोट
34388 बीजेपी
12545  सपा
10667  एआईएमआईएम
7086  बसपा
करीब 21 हजार वोट से भाजपा आगे चल रही है।

01:09 PM, 13-MAY-2023

UP Nagar Nigam Result: बरेली नगर निगम में अब तक के नतीजे

बरेली नगर निगम में 12वें चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम को 42 हजार वोटों की बढ़त मिल गई। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं।
भाजपा के उमेश गौतम – 105303
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 63282
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 15671
बसपा के मोहम्मद युसूफ- 9895

01:07 PM, 13-MAY-2023

UP Nikay Chunav Result: निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव आगे निकलीं

लखीमपुर नगर पालिका के दूसरे राउंड की गिनती के बाद बड़ा उलटफेर हुआ। निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव आगे निकलीं।
लखीमपुर में दूसरा राउंड
इरा श्रीवास्तव – निर्दलीय- 5619
रमा मोहन वाजपेई- सपा – 4720
पुष्पा सिंह- भाजपा- 2835

शाहजहांपुर नगर निगम में आठवें चक्र के परिणाम
अर्चना वर्मा भाजपा- 46109
निकहत इकबाल कांग्रेस- 18771
माला राठौर सपा- 10926
शगुफ्ता अंजुम बसपा- 2834
सुमन वर्मा- आम आदमी पार्टी-1431

अलीगढ़ मेयर पद पर भाजपा की बढ़त जारी- आठवें राउंड तक के परिणाम
भाजपा : 74089
सपा : 47054
बसपा : 20534
भाजपा की अब तक 27035 वोट से बढ़त

कानपुर में महापौर प्रत्याशियों के तीसरा चरण तक का रुझान
कांग्रेस    – आशनी अवस्थी को 15178 वोट मिले।
सपा      –  वंदना बाजपेई को 38142 वोट मिले।
भाजपा   – प्रमिला पांडे को 58262 वोट मिले।
बसपा    – अर्चना निषाद को 7676 वोट मिले।
आप     – इस्मा जहीर को 1378 वोट मिले।
20,120 वोटों से भाजपा की प्रमिला पांडेय आगे।

01:05 PM, 13-MAY-2023

मतगणना में पक्षपात का आरोप लगा भाजपाई धरने पर बैठे

औरैया के अजीतमल के जनता इंटर कॉलेज में चल रही मतगणना के दौरान भाजपाइयों ने अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर के नेतृत्व में एजेंट मतगणना स्थल पर धरने पर बैठ गए। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अटसू नगर पंचायत से रिचा राजपूत की मतगणना के लिए  एजेंट मौजूद थे। मतगणना कर्मियों पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। इसके बाद हंगामा करते हुए धरनेपर बैठ गए। यहां मौजूद एसडीएम अखिलेश कुमार उन्हें मनाते रहे। भाजपाई निष्पक्ष मतगणना कराने की मांग कर रहे हैं।

01:02 PM, 13-MAY-2023

बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी की निर्णायक बढ़त की ओर

प्रयागराज नगर निगम में महापौर पद बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी की निर्णायक बढ़त की ओर हैं। बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी 33976 वोट पाकर पहले स्थान पर हैं। सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव 15549 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी 18427 वोट से आगे हैं।

प्रयागराज मतगणना के ताजा आंकड़े
गणेश केसरवानी भारतीय जनता पार्टी  – 56428
अजय कुमार श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी – 26467
मोहम्मद कादिर आम आदमी पार्टी – 2785
प्रभा शंकर मिश्रा कांग्रेस – 8405
सईद अहमद बहुजन समाज पार्टी – 9602
भारतीय जनता पार्टी चल रही आगे

मुरादाबाद मेयर के लिए मतगणना के 12 राउंड के बाद
विनोद अग्रवाल-भाजपा- 93148
रिजवान-कांग्रेस- 56287
मोहम्मद यामीन-बसपा- 14214
रईसुद्दीन-सपा- 8294
भाजपा 36861  वोट कांग्रेस से आगे।

01:00 PM, 13-MAY-2023

कौशांबी की सरायअकिल नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी का खुला खाता

कौशांबी की सरायअकिल नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है। आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर सात के प्रत्याशी प्रकाश गुप्ता 187 मत पाकर विजयी घोषित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अभिषेक सोनी को हराया। अभिषेक को 152 मत मिले हैं। वार्ड नंबर सात गांधी नगर से प्रकाश गुप्ता ने जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी को पहली बार जीत दिलाई है।

12:56 PM, 13-MAY-2023

UP Nagar Nigam Result:भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशमणि त्रिपाठी आगे

– अयोध्या नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशमणि त्रिपाठी 20782 मतों से आगे हैं।
– अयोध्या के बीकापुर नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी के इमरान अहमद बसपा से 41 वोट से आगे।

– सीतापुर के महमूदाबाद नगर पालिका में पहले राउंड के बाद
सपा -मोहम्मद अहमद -2906
भाजपा – अंबरीश गुप्ता -1679
निर्दलीय – अतुल कुमार वर्मा-1806

मिश्रिख- नैमिषारण्य  नगर पालिका(दूसरा चक्र)
भाजपा – सुमन भार्गव- 1026
निर्दलीय – मुन्नी देवी -769
सपा – सुनीता राजवंशी -551

– गोंडा के कटरा नगर में पहले राउंड के बाद मतगणना
सपा शमा परवीन 433
भाजपा अर्जुन तिवारी 318
निर्दल कमलेश सिंह जीप 313
निर्दल सितारा निसार अहमद 139
निर्दल राजेश पांडे गदा 325

– सपा प्रत्याशी शमा परवीन 108 मतों से आगे है
गोंडा जिले में तरबगंज, बेलसर और नवाबगंज में दो राउंड की मतगणना के बाद
तरबगंज: दूसरे चरण में 06 बूथों की गणना सम्पन्न।
अध्यक्ष पद के लिए यहां 1516 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी कमलेश पाण्डे निर्दलीय प्रत्याशी अशोक सिंह 54 मत से आगे।

बेलसर: दूसरे चरण में 08 बूथ की मतगणना सम्पन्न।
सपा प्रत्याशी सुशीला 2098 मत पाकर भाजपा से 689 मत से आगे।

नबाबगंज: दूसरे चरण की मतगणना सम्पन्न।
25 में से 6 बूथ गणना सम्पन्न।
निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह को 1164 मत मिले।
निर्दलीय प्रत्याशी आकांक्षा सिंह से 1206 मत पाकर 42 वोट से आगे।
तीसरे राउंड की मतगणना शुरू होने वाली है।

12:55 PM, 13-MAY-2023

UP Nikay Chunav Result: अमेठी: गौरीगंज से भाजपा की रश्मि सिंह आगे

– अमेठी जिले के गौरीगंज नगर पालिका में पहले राउंड में भाजपा से रश्मि सिंह 962 वोट से बनाई बढ़त।
– अमेठी नगर पंचायत से भजपा प्रत्यासी अंजू कसौधन 97 वोटो से बनाई बढ़त।
– जायस नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्यासी मनीषा 410 वोट से आगे।
– मुसाफिर खाना नगर पंचायत से निर्दल प्रत्यासी फिरोज खान 197 वोट से आगे।

12:54 PM, 13-MAY-2023

गाजीपुर की सादात नगर पंचायत: सपा आगे

गाजीपुर की सादात नगर पंचायत चुनाव के प्रथम चक्र की मतगणना में सपा प्रत्याशी सुमन यादव 405 वोट की बढ़त बनाए हुई थी। उन्हें 763 वोट मिले थे। दूसरे नम्बर पर भाजपा के बागी एवं निर्दल प्रत्याशी शिवानंद सिंह उर्फ मुन्ना थे। उन्हें 358 वोट मिले थे । तीसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी प्रमिला यादव रही जिन्हें 337 वोट मिले थे। चौथे स्थान पर भाजपा के बागी एवं निर्दल प्रत्याशी यशवन्त वर्मा रहे । उन्हें 305 वोट मिले थे । प्रथम चक्र में वार्ड संख्या एक , दो और तीन की मतगणना हुईं हैं । दूसरे चक्र की मतगणना जारी है ।

12:52 PM, 13-MAY-2023

बिलासपुर में भी भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी में कांटे की टक्कर

ग्रेटर नोएडा की दनकौर नगर पंचायत को लेकर मतगणना में भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी की कांटे की टक्कर चल रही है। बिलासपुर में भी भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी में भी कांटे का मुकाबला चल रहा है।

12:49 PM, 13-MAY-2023

सिद्धार्थनगर में भाजपा सपा तो कहीं निर्दल आगे

सिद्धार्थनगर निकाय चुनाव के लिए जिले में शनिवार सुबह मतगणना शुरू हो गया है। दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में बढ़नी,कपिलवस्तु और शोहरतगढ़ नगर पंचायत में फिलहाल पहले चरण के रूझान में भाजपा पीछे चल रही है। वहीं अन्य स्थानों पर कड़ा मुकबला दिख रहा है।
सिद्धार्थनगर जिले के दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासद पद के  लिए 11 मई को मतदान हुआ था। शनिवार सुबह जिले के सभी पांच तहसीलों में अलग- अलग बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गया था। पहले चरण के रुझान पर गौर करें तो बढ़नी, कपिलवस्तु और शोहरतगढ़ नगर पंचायत में भाजपा पीछे चल रही है। जबकि अन्य नगर स्थानों पर कुछ बढ़त बनाई है। सबसे रोचक सीट सिद्धार्थनगर नगर पालिका में निर्दल प्रत्याशी आगे है। लगभग हर सीटों पर कांटे की टक्कर नजर आ रही है। कौन से दल या निर्दल भारी पड़ेगा यह तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।
एक नजर पहले राउंड के आकड़ों परनगर पालिका सिद्धार्थनगर
निर्दल संजू सिंह-1496
बैंकाक गोविंद माधव-1488
बसपा राकेश त्रिपाठी-845
निर्दन श्याम बिहारी-829
सपा रामसेवक लोधी-687
नगर पालिका परिषद बांसी
भाजपा- 1858
सपा-993
कांग्रेस-764
बसपा-613
नगर पंचायत डुमरियागंज
श्याम सुंदर अग्रहरी निर्दल 396
साजिया बसपा-359
बीना अग्रहरि भाजपा-312
कहकशां सपा -228
नगर पंचायत बढऩी चाफा
बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज वर्मा-1215
बीएसपी- 515
नगर पंचायत शोहरतगढ़
उमा अग्रवाल निर्दल- मत 557
रितु सिंह निर्दल-463
बबिता कौसाधन भजपा-419
श्याम सुंदर निर्दल- 378
बढ़नी नगर पंचायत
सुनील अग्रहरि निर्दल- 786
रामनरेश उपाध्याय सपा- 462
निसार बागी निर्दल185
विनीत कमलापुरी भाजपा- 81
नगर पंचायत इटवा
भाजपा-860
कांग्रेस-616
बसपा-412
सपा-367
नगर पंचायत कपिलवस्तु
निर्दल प्रत्याशी तारा देवी 923
सपा 606
भाजपा-05

नगर पंचायत उसका बाजार
बीजेपी मंजू- 1306
सपा पुनिता- 583

बिस्कोहर नगर पंचायत
भाजपा-906
कालिया निर्दल-621
विका निर्दल-377
बसपा-175
सपा-43

12:40 PM, 13-MAY-2023

UP Nagar Nigam Result: 83548 वोटों से बिहारीलाल आर्य जीते, झांसी में अब तक की सबसे बड़ी जीत

झांसी महापौर सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में आ गई है। 83548 वोटों से भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य चुनाव जीत गए हैं। 39903 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद कुमार बबलू दूसरे नंबर पर रहे हैं। महापौर सीट पर झांसी भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भाजपा के प्रत्याशी शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे। हर राउंड का चुनाव परिणाम आते-आते भाजपा के प्रत्याशी की बढ़त बढ़ती जा रही थी। 25 राउंड तक चली मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य को 123451 वोट मिले। बिहारीलाल 83458 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।

12:39 PM, 13-MAY-2023

UP Nagar Nigam Result: नगर निगम मुरादाबाद में मतगणना का पांचवां राउंड समाप्त

भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल – 43,137
कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान – 17,846
बसपा प्रत्याशी यामीन – 9,095
सपा प्रत्याशी रईसुद्दीन – 3,732
भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल, कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान के मुकाबले 25,291 वोट से आगे हैं

नगर निगम मुरादाबाद में मतगणना का  आठवां राउंड समाप्त
भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल – 66,876
कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान – 30,615
बसपा प्रत्याशी यामीन – 12,789
सपा प्रत्याशी रईसुद्दीन – 5,906
भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल, कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान के मुकाबले 36,261 वोट से आगे हैं।

12:38 PM, 13-MAY-2023

UP Nagar Nigam Result: महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बिहारीलाल आर्य 51 हजार वोटों से आगे

झांसी नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। झांसी नगर निगम के 24 में से 15 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य 51 हजार वोटों से आगे बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंद बबलू बने हुए हैं। इसके अलावा वार्डों में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला नजर आ रहा है। इसके अलावा जनपद की पांच नगरपालिका व सात नगर पंचायतों में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!