UPSSSC Pharmacist Final Answer Key: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

वसुंधरा दीप न्यूज डेस्क। फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 29 जून 2026 को आयोजित हुई थी। इसके बाद 1 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी कर उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग ने अब अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। इसमें परीक्षा का नाम, विज्ञापन संख्या, परीक्षा की तारीख, प्रश्नपत्र सेट और प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर जैसी जानकारी दी गई है।

उम्मीदवार फाइनल आंसर की से अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। इसके लिए सही उत्तरों के अंक जोड़ें और परीक्षा में लागू निगेटिव मार्किंग के अनुसार गलत उत्तरों के अंक घटाएं। इससे अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement