ग्राम चांदपुर क्षेत्र में 45 वर्षीय अज्ञात शख्स की ट्रेन से कटकर हुई मौत

ग्राम चांदपुर क्षेत्र में 45 वर्षीय अज्ञात शख्स की ट्रेन से कटकर हुई मौत

काशीपुर। ग्राम चांदपुर क्षेत्र में 45 वर्षीय अज्ञात शख्स की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये हैं। जानकारी के मुताबिक स्टेशन मास्टर काशीपुर द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि रेलवे क्षेत्र काशीपुर-चांदपुर-प्रतापपुर में एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटने के कारण मृत्यु हो गयी। सूचना पर प्रतापपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कपिल कम्बोज मय कर्मचारियों के मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक काशीपुर रामनगर के पिलर नम्बर-6 चांदपुर प्रतापपुर काशीपुर के बीच में पड़ा है जिसकी मृत्यु प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटने के कारण होना प्रतीत हुई है। आसपास के लोगों पूछताछ करने के उपरांत शव का पंचायतनामा भरने के उपरांत मोर्चरी काशीपुर में रखवाया गया है।प्रतापपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कपिल कम्बोज ने बताया कि शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement