कर्नाटक में हुए विवाद को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू से गोदकर की गई हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्यालय में सौंपते हुए कहा कि कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की मुस्लिम जिहादियों द्वारा
चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गई है। हर्षा ने फेसबुक पर स्कूलों में हिजाब का विरोध किया था। इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने व
दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में विहिप जिलाध्यक्ष राजीव परनामी, सचिन शर्मा, अमित, हरिशंकर शर्मा, अरुण देव शर्मा, विष्णु गोस्वामी, हितेश कुमार आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement