सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले दो वर्षों से फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस नोट कोतवाली रुद्रपुर

सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले दो वर्षों से फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 19/ 3/ 2022 को चौकी रमपुरा कोतवाली रुद्रपुर में ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल विजेंद्र शर्मा जोकि एक झगड़े की सूचना में शिव मंदिर के पास रमपुरा गए थे वहां पर घात लगाकर बैठे रमपुरा निवासी 10 से 12 व्यक्तियों ने सिपाही विजेंद्र शर्मा को लाठी डंडों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था तथा दहशत फैलाने के लिए उक्त घटना की वीडियो अभियक्तगणों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी उक्त संबंध में चोटिल सिपाही कॉन्स्टेबल विजेंद्र शर्मा की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर पर मुकदमा FIR नंबर 180/2022 धारा 147/148/149/ 186/ 324/332/ 333/353/336/ 504 506 आईपीसी पंजीकृत किया गया दौराने विवेचना धारा 307 भादवि की वृद्धि की गई तथा अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त अभियुक्तगणों में से मुकेश उर्फ मकोड़ा एवं आयुष लगातार फरार चल रहे थे तथा पुलिस को चकमा दे रहे थे उनकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय रुद्रपुर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में SI नवीन बुधानी चौकी प्रभारी रम्पुरा द्वारा मय पुलिस टीम के उपरोक्त दोनों वांछित अभियुक्त को दिनांक 23. 5.2024 को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. मुकेश उर्फ मकोड़ा पुत्र ओम प्रकाश उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 22 रमपुरा थाना रुद्रपुर
2. आयुष पुत्र प्रमोद कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 21 रमपुरा थाना रुद्रपुर

पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार
2. SI नवीन बुधानी प्रभारी चौकी रम्पुरा
3. का.अमित जोशी
4. का. महेंद्र सिंह
5. का. ध्यान सिंह
6. का.जगदीश पाठक
7. का.महेंद्र कुमार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement