विनीत की बांसुरी की धुन पर मोहित हुए विदेशी मेहमान

रामनगर। शहर निवासी बांसुरी वादक विनीत रिखाड़ी की बांसुरी का सम्मोहन जी-20 समिट कार्यक्रम को आये डिलीगेट्स पर भी चढ़ गया। गौरतलब है की आज से भारत देश मे जी-20 समिट राउंड टेबल सम्मेलन शुरू हुआ है, जिसमें 20 देशो से 100 से ज्यादा विदेशी वैज्ञानिक श्रिकत कर रहे हैं। जिसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व ने देवभूमि उत्तराखंड के रामनगर शहर को चुना है, ढिकुली स्थित एक रिजार्ट मे विनीत को अपनी कलाकारी प्रस्तुत करने का अवसर मिला है।
विनीत ने बांसुरी की धुन से अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम का गायन किया, तो समस्त डिलीगेट्स के मुँह से हरे कृष्णा हरे रामा का शब्द निकल रहा था। विनीत ने कहा यह मेरा सौभाग्य है कि राष्ट्र एवं प्रदेश नेतृत्व ने मेरी कला को इस उत्कृष्ट मंच पर जाने का सफर कराया।

विनीत की बांसुरी की धुन पर मोहित हुए विदेशी मेहमान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement