जब खेल कठिन हो जाता है, तब हुनर उजाले की तरह चमकता है। यह कर दिखाया छावनी चिल्ड्रेन्स अकादमी के छात्रों ने

जब खेल कठिन हो जाता है, तब हुनर उजाले की तरह चमकता है। यह कर दिखाया छावनी चिल्ड्रेन्स अकादमी के छात्रों ने

 

 

जब खेल कठिन हो जाता है, तब हुनर उजाले की तरह चमकता है। यह कर दिखाया छावनी चिल्ड्रेन्स अकादमी के छात्रों ने। सीबीएसई नोर्थ जॉन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के.पी इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ में दिनाँक 19 से 22 अक्टूबर तक आयोजित किया गया था। जिसमें पूरे नॉर्थ जोन के सभी विद्यालयों के ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें छावनी चिल्ड्रन एकेडमी के पांच छात्रों ने अपनी अपनी वेट कैटेगरी में प्रतिभाग किया। जिसमें आयुष्मान शर्मा, तेजप्रताप शर्मा, पीयूष मिश्रा, व गर्व पांडे ने अपने अपने आयु वर्ग व वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया व प्रथमेश ने रजत पदक जीता ,सभी पांच खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं दूसरी ओर सीबीएसई नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप जो की हरिद्वार के जमदग्नि पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी, जिसमें इसी विद्यालय के छात्र अंश प्रजापति ने 5000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इन सभी 6 छात्रों ने 6 स्वर्ण पदक हासिल करके अपने विद्यालय, छावनी चिल्ड्रंस अकादमी का नाम रोशन किया। इस खुशी के मौके पर विद्यालय की प्रबंधिका का श्रीमती कामाक्षी सिंह जी, एनसी सिंह जी, प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार सपरा जी, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर तरुण पोपली, पवन बिष्ट व उमेश जोशी व सभी अध्यापकों ने शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement