Homeउत्तराखंड... जब फफक फफक कर रो पड़े व्यापारी, बोले- घर में नहीं...

… जब फफक फफक कर रो पड़े व्यापारी, बोले- घर में नहीं बन रहा खाना; की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग-लड़ेंगे आर पार की लड़ाई

Spread the love

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। दो दिन पूर्व शहर स्थित राम मनोहर लोहिया मार्केट के उजाड़े जाने के बाद व्यापारी सड़कों पर हैं। जहां आज व्यापारियों ने नगर निगम की बोर्ड बैठक से पूर्व नगर निगम प्रांगण में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान व्यापारी फफक फफक कर रो पड़े। व्यापारियों को कहना है कि दुकानों के उजड़ने से उनके ऊपर रोटी का संकट आ गया है, उनके घरों में चुल्हा तक नहीं जल पा रहा है। घरों की स्थिति दयनीय हो चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि वह राजनीति का शिकार हुए हैं। उनका समर्थन देने वाले नेताओं को पता था कि उनकी दुकानों का उजड़ना तय है, जिसके बावजूद भी वह अपनी राजनीति चमकाने में लगे रहे। पूरे मामले का नेतृत्व कर रहे व्यापार मंडल संजय जुनेजा भी काफी निराश हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने खास बातचीत में कहा है कि उनके द्वारा निरंतर व्यापारियों का समर्थन किया जा रहा है। बताया कि टूटी हुई दुकानों के पीछे गांधी पार्क की दुकानों का 15 मार्च को ही टेंडर हो गया था, जो व्यापारियों को बताया नहीं गया। मेयर द्वारा दोहरा चेहरा प्रदर्शित किया गया है। एक ओर मेयर नगर निगम का सहयोग न देने की बात कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर गांधी पार्क का टेंडर भी करा दिया गया। यदि मेयर व्यापारियों को पूरी बात बता देते तो व्यापारियों का इतना नुकसान नहीं होता। श्री जुनेजा ने कहा कि नगर निगम के 40 पार्षदों ने व्यापारियों से वार्ता की है और उन्होंने विश्वास दिलाया है कि बोर्ड बैठक में यह मुद्दा गंभीरता से पार्षदों द्वारा उठाया जायेगा। जल्द ही व्यापारियों के विस्थापन की व्यवस्था को लेकर बोर्ड बैठक में विचार किया जायेगा। कहा कि यदि आज भी व्यापारियों के साथ गंदी राजनीति होती है तो आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी।


श्री जुनेजा ने सत्ताधारी पार्टी के लोगों पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं किया गया है। कहा कि ऐसे लोगों को आभार रैली निकालने, मुख्यमंत्री को फूल देने का समय है लेकिन व्यापारियों के हित के लिए कोई समय नहीं है। कहा कि वह विस्थापन को लेकर अटल हैं। यदि विस्थापन नहीं होगा तो आर पार की लड़ाई की जायेगी।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!