श्री सांई शिक्षण संस्थान में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

श्री सांई शिक्षण संस्थान में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

 

जसपुर। महुआडाबरा स्थित श्री सांई शिक्षण संस्थान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर स्वंयसेवियों ने ग्राम महुवाडाबरा में रैली निकाली तथा स्वंयसेवियों द्वारा पोस्टर डिजाइन और स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी दिवाकर बिष्ट द्वारा स्वंयसेवियों को संबोधित किया एवं एड्स के बारे में जागरूक किया। साथ ही अन्य पहलुओं के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्राचार्या डॉ. ममता सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर मुबीन अहमद, कौशल कुमार, डॉ. रविन्द्र बर्गली, आशी वर्मा, सरिता सागर, अल्विशा चाँद, सीमा इस्लाम, डॉली आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement