घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ किया केस दर्ज

घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ किया केस दर्ज

 

काशीपुर। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताते चलें कि मौहल्ला कटरामालियान निवासी चन्द्र प्रकाश पुत्र कल्लूमल ने पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आज पुलिस ने आरोपी पक्ष की भूरी पत्नी मौ. हनीफ निवासी मदर कालौनी की तहरीर पर कटरामालियान निवासी अभिषेक व शिवा पुत्र चन्द्र प्रकाश तथा चन्दू पुत्र कल्लूमल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement