23वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस / वाहिनी कुश्ती/बॉक्सिंग / बॉडी बिल्डिंग /आर्म कुश्ती प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ

23वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस / वाहिनी कुश्ती/बॉक्सिंग / बॉडी बिल्डिंग /आर्म कुश्ती प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ

आज दिनांक 26-06-2024
को रुद्रपुर पुलिस लाइन में आयोजित 23वीं अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस खेल प्रतियोगिता का सुभारंभ मुख्य अतिथि
श्री सिकंद कुमार त्यागी जिला एव सत्र न्यायाधीश ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में कुश्ती/ बॉक्सिंग / बॉडी बिल्डिंग/आर्म कुश्ती आदि खेले जायेंगे।

प्रतियोगिता में 11 जनपद उधम सिंह नगर , नैनीताल, अल्मोड़ा , चंपावत, चमोली, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और बागेश्वर 05 वाहिनियां आईआरबी प्रथम, आईआरबी द्वितीय, 31 पीएसी, 40पीएसी, 46 पीएसी द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि श्री सिकंद कुमार त्यागी जिला एव सत्र न्यायाधीश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा मार्च पास्ट के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, पुलिस अधीक्षक अपराध चंद्रशेखर घोड़के, पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी संचार, क्षेत्राधिकारी पंतनगर, क्षेत्राधिकारी बाजपुर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस लाईन के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement