सप्ताह भर पूर्व कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ किया मुकदमा पंजीकृत

*सप्ताह भर पूर्व कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ किया मुकदमा पंजीकृ*

 

काशीपुर। सप्ताह भर पूर्व कार की चपेट में आकर हुई बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को तहरीर देकर ग्राम लालपुर थाना कुंडा निवासी रेखा पत्नी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीते 14 मई को उसका पति बाइक पर सवार होकर प्रतापपुर की ओर जा रहा था कि इसी दौरान धनौरी के समीप वैगनआर कार नंबर यूपी 14 बी सी/1684 के अज्ञात चालक ने बाइक में टक्कर मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement