कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान धक्का मुक्की मे महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

खबरे शेयर करे -

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान धक्का मुक्की मे महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

 

रुद्रपुर एसएसपी कार्यालय में कल हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान धक्का मुक्की मे एक महिला कांस्टेबल गम्भीर रूप से घायल हुई है जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है घायल महिला कांस्टेबल का हालचाल जानने सीओ पंतनगर और पंतनगर थानाध्यक्ष पहुंचे

 

जानकारी के अनुसार कल पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थन मे आयोजित कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अग्रिम सुरक्षा में तैनात महिला कांस्टेबल रेखा टम्टा घायल हो गई बताया जा रहा है जब कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से वार्ता करने के लिए गया था तो पीछे से कुछ कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय में घुसने का प्रयास किया जब अग्रिम सुरक्षा में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ धक्का मुक्की हुई धक्का मुक्की के दौरान घायल महिला कांस्टेबल रेखा के चोट लगी है महिला कांस्टेबल को अत्यधिक उल्टियां होने के साथ ही छाती एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द की शिकायत को देखते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है महिला कांस्टेबल के जिला अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद पंतनगर सीओ महेंद्र सिंह धोनी और थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत अस्पताल पहुंचे और घायल कांस्टेबल महिला रेखा का हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया


खबरे शेयर करे -