पुलिस द्वारा अलग अलग स्थानों से चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया

काशीपुर। पुलिस द्वारा अलग अलग स्थानों से चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन, एनबीडब्ल्यू व वांछित की गिरफ्तारी के अनुपालन में अदालत से जारी वारंटी के आधार पर सनजोत सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी कुंडेश्वरी धारा 138 एनआई एक्ट के तहत तथा सुखपाल सिंह पुत्र लेखराज सिंह और वीर सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासीगण ग्राम जुड़का कुंडेश्वरी को धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत एवं मौहल्ला अल्लीखां निवासी जरीफ पुत्र शरीफ को धारा 411 आईपीसी में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement