Spread the love

Home उत्तराखंड दुःखद: यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने...

दुःखद: यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत, अब तक 11 श्रद्धालुओं की गई जान

Spread the love

वसुन्धरा दीप डेस्क, देहरादून। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक और महाराष्ट्र दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 11 तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है। जबकि गंगोत्री यात्रा पर आए छह तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी हैं। वहीं यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थयात्रियों की चोटिल होने से मौत हुई है।
शुक्रवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए संग्राम वीराभद्रा पोंगले (63) पुत्र वीराभद्रा पोंगले निवासी नया बाडगांव रोड सांई धाम लातुर महाराष्ट्र यमुनोत्री दर्शन के लिए जाते समय पालीगाड़ के पास हृदय गति रुकने से मौत हुई। जबकि कान्तराज अरस (72) पुत्र कृष्ण राज अरस, ग्राम कुडलूर तालूक चेनापटटा, जिला रामनगर कर्नाटक की जानकीचट्टी में देर रात को मौत हुई है।
वहीं केदारनाथ यात्रा के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने से घायल एक श्रद्धालु को घायल अवस्था में हेली एंबुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। केदारनाथ यात्रा के दौरान गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे सीतापुर, सोनप्रयाग से एक पेशेन्ट हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स लाया गया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि डा. मानस मदान (44 वर्ष) निवासी अमृतसर, पंजाब के सिर में पत्थर लगने से चोट लगी है। पेशेन्ट को उचित इलाज हेतु एम्स की ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। सिर का सीटी स्कैन किया गया है। पेशेन्ट की पत्नी डा.भावना मदान ने बताया कि हम केदारनाथ जाने के लिए सुबह आठ बजे के लगभग सीतापुर में पुलिस चौक पोस्ट में अपना रजिस्ट्रेशन चेक करवाने के लिए खड़े थे। इस दौरान ऊपर से पत्थर गिरने से उनका पति गम्भीर रूप से घायल हो गये।

Spread the love
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

काशीपुर के लिए अभी बहुत कुछ करना चाहती हूं : उषा चौधरी

काशीपुर के लिए अभी बहुत कुछ करना चाहती हूं : उषा चौधरी काशीपुर। उत्तराखंड के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल...

श्री सांई शिक्षण संस्थान में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

श्री सांई शिक्षण संस्थान में मनाया गया विश्व एड्स दिवस जसपुर। महुआडाबरा स्थित श्री सांई शिक्षण संस्थान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। विश्व एड्स...

एटीइ फैक्ट्री किसी भी श्रमिक को नहीं निकलेगी:राजेश कुमार

एटीइ फैक्ट्री किसी भी श्रमिक को नहीं निकलेगी:राजेश कुमार बाजपुर।पिपलिया में स्थित एटीई पावर कंस्ट्रक्शन फैक्ट्री के दर्जनों आक्रोशित श्रमिकों ने श्रम परिवर्तन कार्यालय में...

राजपूताना कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “स्पर्धा” का आरम्भ

राजपूताना कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव "स्पर्धा" का आरम्भ काशीपुर। रामनगर रोड स्थित राजपूताना कालेज द्वारा विद्यालय के खेल मैदान में दो दिवसीय...
Related News

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कार्यकारणी का परिचय एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कार्यकारणी का परिचय एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित  काशीपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के काशीपुर विधान सभा में काशीपुर महानगर, काशीपुर...

Spread the love
error: Content is protected !!