-->

पढ़िए…कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री ममता हालदार क्यों की प्रेस

खबरे शेयर करे -

पढ़िए…कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री ममता हालदार क्यों की प्रेस

दिनेशपुर। कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री ममता हालदार के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
प्रेस वार्ता में राहुल गांधी के आगामी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियों की जानकारी भी दी गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता के मुद्दों को उठाते रहे हैं और देश के सामने खड़े संकटों को लेकर पहले ही आगाह कर चुके थे। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -