युवतियों के दो गुटों में सारेराह हाथापाई व कहासुनी

काशीपुर। युवतियों के दो गुटों में सरेराह हाथापाई व कहासुनी हो गई। युवतियों का मामला होने के चलते बीच बचाव के लिए कोई भी नहीं आया, लेकिन किसी ने इसकी सूचना आईटीआई पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर युवतियों के दोनों गुट वहां से भाग खड़े हुए। बुधवार सायं कुंडेश्वरी रोड स्थित संडे मार्केट के पास तीन युवतियां मोमो खा रही थी। इस दौरान चीमा चौराहा की तरफ से दो युवतियां भी उधर से निकल रही थी। इसी दौरान एक युवती ने दूसरी युवती को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी व हाथापाई होने लगी। यह सिलसिला लगभग दस मिनट तक चलता रहा। लेकिन युवतियों का मामला होने के चलते किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया। लेकिन इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। जहां किसी ने इसकी सूचना आईटीआई थाना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देख कर दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए। युवतियों का इस तरह सड़क पर झगड़ा करना लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा। एसआई राकेश राय ने बताया कि युवतियों के आपस में झगड़ा करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर गए थे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही युवतियां वहां से चली गई थीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement