आखिर क्यों अजय तिवारी के घर से बैरंग वापिस लौटे शिक्षा मंत्री !

रुद्रपुर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे किच्छा से चुनाव लड़ने का मन बना चुके अजय तिवारी को मनाने के रुद्रपुर पहुंचे। जहां से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। जिसके बाद हताश होकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अजय से मुलाकात नहीं हो पाई है, जल्द ही उनसे मुलाकात कर उन्हें मनाया जाएगा।
बता दें समाजसेवी अजय तिवारी किच्छा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे और भाजपा से टिकट की मांग कर रहे थे। जिसके बाद संगठन ने किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला को टिकट दे दिया। जिससे नाराज होकर अजय तिवारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे अजय तिवारी को मनाने रुद्रपुर पहुंचे, जहां से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। मीडिया से रूबरू होते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि अजय तिवारी से मुलाकात नहीं हो पाई है, उनसे मुलाकात कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement