- Join Our Whatsapp Group -
Home उत्तराखंड विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विभिन्न विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विभिन्न विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विभिन्न विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित नवीन कृषि मंडी गेस्ट हाउस में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने जल निगम, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, नगरनिगम एवं विद्युत विभाग समेत लगभग 19 विभागों के साथ एक समीक्षा बैठक की, जिसमें समस्त विभाग के अधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में मुख्यत: नगर क्षेत्र में आरओबी निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था को लेकर व्याप्त समस्या के बारे में चर्चा हुई। साथ ही अमृत योजना के तहत धीमी गति से जारी कार्य पर भी चर्चा हुई।इससे पूर्व हुई समीक्षा बैठक मे जो कार्य पेंडिंग हो गए थे उनको पूर्ण करने के विभागीय अधिकारी को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने निर्देश दिए। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था चरमराने का मुख्य कारण आरओबी निर्माण की धीमी गति होना है। उन्होंने कहा कि रोड डायवर्जन करने के लिए पुलिस को कहा गया है। जल्द ही ई रिक्शाओं का संचालन भी रोड डायवर्जन के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरओबी निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही विद्युत आपूर्ति के लिए भी विद्युत विभाग के अधिकारियोंको निर्देशित किया गया है कि वह नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से करें। साथ ही जल निगम को भी आदेशित किया गया है कि वह जल सप्लाई समयानुसार करें। वहीं, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था और नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए वह प्रयासरत हैं। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि सीपीयू और यातायात पुलिस को नगर क्षेत्र में लगाया गया है। जल्द ही यातायात व्यवस्था सुचारू की जाएगी। इस दौरान समस्त विभाग के अधिकारियों ने उनके सामने आ रही समस्याओं के बारे में भी विधयक त्रिलोक सिंह चीमा को अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं के जल्द निस्तारण को आश्वस्त किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

अमान्य डिग्री के चलते सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ईसम सिंह की सेवाएं समाप्त, सचिव सेमवाल ने जारी किया आदेश

देहरादून। प्रदेश से आज बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीटेक की अमान्य डिग्री के चलते सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता की सेवाएं...

बाजपुर के गांव कनौरा में नूर हसन ने दिया था सावित्री हत्याकांड को अंजाम

नूर हसन ने सावित्री की ब्लेड से गला रेत कर की हत्या। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी नूर हसन को लिया हिरासत...

श्रीराम संस्थान काशीपुर में एम0 बी0 ए0 में प्रवेश हेतु छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम की घोषणा

श्रीराम संस्थान काशीपुर में एम0 बी0 ए0 में प्रवेश हेतु छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम की घोषणा     काशीपुर श्रीराम संस्थान में एम0 बी0 ए0 कोर्स में प्रवेश...

उत्तराखंड राज्य में बाहरी राज्यों से आकर रह रहे किरायेदारों के संबंध मे कोतवाली काशीपुर के अंतर्गत विभिन्न पुलिस चौकियों ने सत्यापन अभियान चलाया

उत्तराखंड राज्य में बाहरी राज्यों से आकर रह रहे किरायेदारों के संबंध मे कोतवाली काशीपुर के अंतर्गत विभिन्न पुलिस चौकियों ने सत्यापन अभियान चलाया     काशीपुर।...
Related News

निर्जला एकादशी के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी आशीष अरोरा बोबी ने शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया

निर्जला एकादशी के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी आशीष अरोरा बोबी ने शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया     काशीपुर। भीषण गर्मी में राहगीरों एवं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!