रोड ऐक्सिडेंट के मामले में पुलिस ने नही सुनी फरियाद कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ के केस दर्ज

काशीपुर। यूपी के जिला मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील के मौहल्ला गंज अन्तर्गत पीपलटोला निवासी श्रीमती प्रेमवती पत्नी स्व. रमेश चन्द्र ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेट काशीपुर की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि बीती 12 अगस्त की रात करीब 9 बजे उसका पुत्र विकास काशीपुर से अपने घर ठाकुरद्वारा जा रहा था कि रास्ते में टांडा तिराहा काशीपुर में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सरकारी अस्पताल ले जाने पर दौराने इलाज उसकी मृत्यु हो गयी। तहरीर दिये जाने पर काशीपुर पुलिस व एसएसपी आफिस से कोई कार्यवाही नहीं हुई, लिहाजा उसे अदालत की शरण लेनी पड़ी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement