नवरात्र पर्व पर होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए सहसहमति से पत्रकार सरोज मंडल अध्यक्ष व काजल राय महामंत्री चुने गए।

दिनेशपुर: नवरात्र पर्व पर होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए सहसहमति से पत्रकार सरोज मंडल अध्यक्ष व काजल राय महामंत्री चुने गए। इसके अलावा पांच पदाधिकारी चुने गए।
दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र पर्व पर होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए सहसहमति से वरिष्ठ पत्रकार सरोज मंडल को अध्यक्ष व काजल राय को महामंत्री चुने गए। वही वरिष्ठ समाजसेवी रोहिताश मल्लिक की अध्यक्षता में सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष मृत्युंजय सरकार ने पिछले वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया। इस दौरान बैठक में पिछली कमेटी भंग की गई। वही तत्पश्चात सहसम्मति से मृत्युंजय सरकार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान विकास सरकार को कोषाध्यक्ष, प्रसन्नजीत शाह को ऑडिटर एवं गोपाल चक्रवर्ती व सभासद सत्यजीत विश्वास सदस्य चुने गए। दौरान बैठक में विजय मंडल, प्रेमानंद महाजन, विकास राय, अजय कुमार, ममता हालदार, सीमा सरकार, प्रभा राय, हिमांशु सरकार, चंद्रकांत मंडल, ताराक बाछाड, सत्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement