झूठी सूचना देने पर पुलिस ने एक व्यक्ति का किया चालान

 

काशीपुर। झूठी सूचना देने पर पुलिस ने एक व्यक्ति का चालान किया है। डायल 112 पर काॅल कर अमरजीत सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी महादेवनगर कुण्डेश्वरी ने सूचना दी कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार संख्या यूके-18एम-7733 के चालक ने उसके घर के बाहर कार खड़ी कर रखी है और उस पर तमंचा है। सूचना मिलते ही दरोगा धीरेन्द्र सिंह परिहार चीता मोबाइल के साथ मौके पर पहुँचे तो अमर सिंह वहां मिला, जो कि शराब के नशे में था। घटना के सम्बन्ध में आस-पास दुकानदारों से पूछताछ की गई तो बताया गया कि सिर्फ कार हटाने को लेकर आपस मेंँ बहसबाजी हुई। तमंचे वाली सूचना झूठी पायी गयी। वहीं कार चालक गुरजाब सिंह पुत्र सतनाम सिहं निवासी गुलजारपुर कुण्डेश्वरी से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह महादेवनगर में गुरजीत की दुकान पर पैसे ट्रांसफर करने आया तथा कार वहीं सड़क किनारे खड़ी की थी। कार खड़ी करने पर अमरजीत जो कि शराब के नशे में था मुझ से बहस करने लगा। झूठी सूचना देने पर पुलिस ने अमरजीत का मेडिकल कराकर पुलिस एक्ट के तहत उसका चालान कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement