प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही को अध्यक्ष अंकुर कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में नगर में चोरी की घटनाओ को देखते हुए रात्रि में गश्त लगाने के लिए चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही को ज्ञापन दिया

सुल्तानपुर पट्टी।प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही को अध्यक्ष अंकुर कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में नगर में चोरी की घटनाओ को देखते हुए रात्रि में गश्त लगाने के लिए चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही को ज्ञापन दिया।ज्ञापन में कहा कि मोहल्ला शिव नगर में मुख्यमार्ग पर स्थित प्रतिष्ठान सैनी टेंट हाउस में रात्रि में चोरो द्वारा सेंध लगाकर चोरी का प्रयास करा गया है। इस समय रात्रि में कोहरा अधिक होने के कारण चोर गिरोह सक्रीय हो गया है। और इस कोहरे के कारण चोरी की घटनाये और भी बढ़ सकती है। और व्यापारियों द्वारा यह भी अबगत कराया गया है। कि इस समय नगर में पुलिस द्वारा गस्त भी सही से नहीं हो पा रही है। कि रात्रि में गस्त को बढ़ाया जाये और हूटर का प्रयोग करा जाये। जिससे चोरी की घटनाओ पर अंकुश लग सके Iमोके पर राजेश कुमार, राजू,महेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement