अनुशासनहीनता करने वालों पर भाजपा ने की कार्यवाही, ठुकराल समेत 6 लोग 6 साल के लिए निष्कासित

देहरादून। भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ रहे विधायक राजकुमार ठुकराल सहित 6 लोगो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। सभी 6 लोगो को 6 वर्षाे के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा मिडिया प्रभारी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर कार्यवाही की गई है। जिन लोगों पर कार्यवाही की गई है, उनमें टीका प्रसाद मैखुरी कर्ण प्रयाग, महावीर सिंह रागंड़ धनौल्टी, जितेंद्र नेगी डोईवाला, धीरेन्द्र चौहान कोटद्वार, मनोज शाह भीमताल तथा राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर से है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement