बाबा अमरीक सिंह खारा की अंतिम अरदास में पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट

दिनेशपुर। माता साहिब कौर गुरुद्वारा के सरपरस्त बाबा अमरीक सिंह खारा के निधन के बाद शनिवार को अंतिम अरदास का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट सहित तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भोग पढ़ा गया।
ज्ञात हो नगर के माता साहिब कौर गुरुद्वारे के सरपरस्त बाबा अमरीक सिंह खारा का तीन अप्रैल को निधन हो गया था। उसी के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरुद्वारा परिसर में अंतिम अरदास का कार्यक्रम हुआ। जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने हिस्सा लिया। उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेका और भोग में शामिल हुए। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनादि रंजन मंडल, हिमांशु सरकार, डॉ कुलवंत सिंह विर्क, बलवंत सिंह, भगवंत सिंह, हरपाल सिंह चीमा, बलविंदर सिंह, भोला शर्मा, राजेश नारंग, विजय मंडल, सुधीर राय, बादल ग्रोवर, गुरसेवक सिंह, निशान सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement