मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

रुद्रपुर। मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हैलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किच्छा के धौरा डैम व शांतिपुरी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचना था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हैलीकॉप्टर को शांतिपुरी खेल मैदान में उतरना था लेकिन मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया है। जिसके बाद वह बाय रोड किच्छा विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के शिकरत करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement