नशा तस्करो पर पुलिस की कार्यवाही जारी अबैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर में नशे के विरुद्ध अभियान जारी है एसएसपी मंजू नाथ टीसी के निर्देशन में जिले की पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। नानकमत्ता थाना अध्यक्ष के निर्देशन में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। बात दे पुलिस ने चेकिंग के दौररन युवक को पिपलिया पिस्तौर में सड़क किनारे खड़े युवक मलकीत सिंह के कब्जे से ड्रम के अन्दर 40 लीटर अवैध शराब खाम के साथ बरामद कर गिरफ्तार किया पुलिस ने बताया की बरामद सामान के आधार पर नानकमत्ता थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शराब तस्कर को जेल भेजा जा रहा है। पकड़ा गया युवक निवासी पिपलिया, पिस्तौर थाना नानकमत्ता बतया जा रहा है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement