कांग्रेस हाईकमान महानगर अध्यक्ष पर जवाब दे तो सक्रिय राजनीति में आऊंगा: बेहड़

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विधायक बेहड़ के स्वास्थ्य की जानकारी ली

रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को विधायक बेहड़ ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के व्यवहार के मामले में जानकारी दी और पूरे मामले में उनसे जल्द जवाब देने को भी कहा। बेहड ने पूरे मामले में कांग्रेस संगठन के जवाब देने के बाद ही सक्रिय राजनीति में आने की बात कही है। उन्होंने कहा तब तक वो आम कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस में काम करेंगे, वो कांग्रेस के सिपाही है।
पूर्व मंत्री और विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा की उनकी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से अच्छी मुलाकात रही। इस दौरान उन्होंने जनपद में कांग्रेस के जनाधार को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की बात कही। इस दौरान विधायक बेहड़ ने नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा द्वारा खुलेआम की गई अभद्र भाषा के प्रयोग के बारे में प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी दी। उन्होंने कहा उनके इस कृत्य से कांग्रेसियों में नाराजगी है, उन्होंने कहा जनपद में उन्होने कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर निकाय, कॉपरेटिव, जिला पंचायत के चुनाव में एक तरफा जीत दिलाई है और आज आपसी गुटबाजी के चक्कर में कांग्रेस का ग्राफ गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा जो लोग कांग्रेस में रहकर कांग्रेस को गिराने में लगे हुए है। उनको चिन्हित कर पार्टी से अलग करना चाहिए बेहड़ ने कहा महानगर अध्यक्ष के मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने जल्द जवाब देने की बात कही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement