सरेराह मारपीट मामले में मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, गनर व पीआरओ पर दर्ज हुआ मुकदमा

वसुन्धरा दीप डेस्क, देहरादून। गत दिवस कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का सोशल मीडिया पर युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था, जो काफी सुर्खियों में रहा था। जिसका संज्ञान प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने लिया और पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को पूरे मामले निष्पक्ष जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद आज मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उनके पीआरओ और गनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं देर रात उक्त युवक पर भी मामला दर्ज हो चुका है।

देहरादून के जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सुरेंद्र नेगी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बलवा मारपीट व गाली गलौज की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनका गनर बीच सड़क पर एक युवक की पिटाई करते दिख रहे थे। इस वायरल वीडियो में कैबिनेट मंत्री सड़क किनारे अपने वाहन के पास खड़े होकर शिवाजी नगर निवासी युवक सुरेंद्र सिंह नेगी से बात कर रहे थे कि बातचीत अचानक हाथापाई में बदल गई। वीडियो में मंत्री सुरेंद्र पर थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनका गनर भी हाथापाई करने के बाद लातें मारते हुए दिख रहा है। पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम धामी ने जांच के आदेश दिये थे, जिसके बाद अब पुलिस ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उनके पीआरओ व गनर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement