-->

रुद्रपुर बाजार में गंदगी को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

खबरे शेयर करे -

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। शहर स्थित मुख्य बाजार में गंदगी के विरोध में व्यापार मंडल ने आज धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान कई व्यापारी मौजूद रहे। जिन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा का कहना है कि मुख्य बाजार में शौचालय से दुर्गंध उठ रही है। व्यापारियों और बाजार में आने वाले ग्राहकों का इससे बुरा हाल है। लोग मुंह पर कपड़ा लगाकर गुजरते हैं, ऐसे में व्यापार भी प्रभावित हो रहा है, जिसके बावजूद भी नगर निगम कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
गंदा पानी बाहर सड़क पर और दुकानों में भर रहा है। नगर निगम से शिकायत पर शौचालय सही भी कराया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी है, दुर्गंध से बचने के लिए व्यापारी दिनभर शौचालय में पानी डालते रहते हैं और जलभराव रोकने के लिए मिट्टी डाल रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि अगर नगर निगम के मेयर, एमएनए और अन्य अधिकारी काम नहीं कर सकते तो गद्दी छोड़ दें। उन्होंने समस्या का हल न होने पर जल्द ही उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
धरना देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, युवा व्यापार मंडल महामंत्री पवन गाबा पल्ली, अशोक मखीजा, पारस अरोरा, राकेश मिगलानी, पुनीत ठुकराल, सचिन पुंशी, नमन आनंद, आकाश भुसरी, अशोक तनेजा, संजय नागपाल, दिनेश देवल, संजय सागर, भजन सिंह, रमेश पाल, अरविंद सागर, सतीश अरोरा, सागर छाबड़ा, मनोज नागपाल, चारणजीवी पाण्डे आदि सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे -

One thought on “रुद्रपुर बाजार में गंदगी को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *