-->

मेयर रामपाल सिंह ने शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल से की मुलाकात, रुद्रपुर शहर के विकास एवं जन समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा की

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर। शहर के मेयर रामपाल ने प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम रूद्रपुर द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और रुद्रपुर शहर की लगातार बढ़ रही आबादी को देखते हुए विकास के लिए अतिरिक्त बजट देने का आग्रह भी किया। मेयर ने कहा कि परिसीमन के बाद रूद्रपुर नगर निगम के वार्डों की संख्या 20 से 40 हो गई थी जिसके बाद कई संसाधनों को बढ़ाए जाने की आवश्यकता पिछले कई वर्षों से महसूस की जा रही है नगर निगम का क्षेत्रफल तो बढ़ चुका है लेकिन संसाधन अभी भी बहुत कम है जिसके चलते नगर निगम को व्यवस्थाओं के सुचारू रूप से संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के पास पर्यावरण मित्रों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों का भी अभाव है जिसके चलते सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। मेयर ने शहरी विकास मंत्री से व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु नगर निगम में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने एवं कई अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए बजट जारी करने की भी मांग की। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मेयर रामपाल सिंह को उठाई गई समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।


खबरे शेयर करे -

4 thoughts on “मेयर रामपाल सिंह ने शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल से की मुलाकात, रुद्रपुर शहर के विकास एवं जन समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा की

  1. Did not expect much when I clicked through but ended up reading the whole thing carefully, and a stop at slippersixth kept that engagement going, sometimes the unassuming sites turn out to deliver more than the flashy ones which is something I have learned to look out for over time online lately and across topics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *