विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईजीएल में उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में कर्मचारियों द्वारा वृक्षा रोपण किया गया

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर आईजीएल में उच्च अधिकारियों की के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में सभी विभागाध्यक्षों कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया गया, जिसमें इस वर्ष की थीम ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ को ध्यान में रखकर संस्थान के कर्मचारियों के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ताकि छोटे बड़े सभी इस पर्यावरण दिवस की थीम को अपने जीवन में क्रियान्वित करें। तत्पश्चात प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संस्थान के कार्यकारी निदेशक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि आईजीएल संस्थान हमेशा पर्यावरण के प्रति हितेषी रहा है और प्रत्येक दिन को पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व एचआर एडमिन हेड आरएस यादव, वाइस प्रेसीडेन्ट (वित्त एवं प्रशासन) मधुप मिश्रा, सीएचआरओ राकेश कुमार, एचएसई विभागाध्यक्ष आरके शर्मा, वरिष्ठ प्रबन्धक प्रशासन विक्रांत चौधरी, वरिष्ठ प्रबन्धक एचआर अधीर जैन, सेक्शन हेड सारंग खाती, क्लेरेंट साइटहेड मंजूनाथ राय, प्रशासनिक विभाग से प्रबंधक रमेश उपाध्याय सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement