जिलाधिकारी के निर्देश पर टांडा तिराहा से सरवरखेड़ा चौकी तक मंगलवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा

जिलाधिकारी के निर्देश पर टांडा तिराहा से सरवरखेड़ा चौकी तक मंगलवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा

 

काशीपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग 734 काशीपुर बाईपास सेक्शन (टांडा तिराहा से सरवरखेड़ा चौकी) तक मंगलवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा। निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग, काशीपुर के सहायक अभियंता-तृतीय ने इस बाबत उपजिलाधिकारी काशीपुर को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि आपके द्वारा दूरभाष पर दिये गये निर्देशों के क्रम में मंगलवार, 29 अगस्त को राष्ट्रीय राजमार्ग 734 काशीपुर बाईपास सेक्शन (टांडा तिराहा से सरवरखेड़ा चौकी) तक का अतिक्रमण हटाया जाना प्रस्तावित है, लिहाजा प्रशासन/पुलिस बल को मंगलवार को प्रातः 11 बजे उपस्थित होने हेतु अपने स्तर से निर्देशित करें, ताकि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement