शुभम सक्सैना के नए भजन की लॉन्चिंग होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपायों ने किया स्वागत 

शुभम सक्सैना के नए भजन की लॉन्चिंग होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपायों ने किया स्वागत

 

 

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने जिला अध्यक्ष कमल जिंदल एवं श्री श्याम मित्र मण्डल के सरप्रस्त राम किशन शर्मा गल्ला मंडी के साथ मिलकर भाजपा जिला कार्यालय पर अपने शहर रुद्रपुर से नए भजन गायक शुभम सक्सैना के नए भजन की लॉन्चिंग होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया।

प्रसिद्ध कलाकार राजीव तूफानी के पुत्र शुभम सक्सेना के नए भजन युकी चैनल ने यूट्यूब पर लॉन्च किया।

भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं जिला अध्यक्ष कमल जिंदल जी ने शुभम सक्सेना के नए भजन की लॉन्चिंग पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं का निखार हो रहा है यह हमारे लिए गर्व की बात है क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग हमेशा प्रयासरत रहेंगे उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में इस भजन को सुनने का आह्वान किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा संदीप बाजवा दुलाल मल्लिक असित हालदार गौ सेवा आयोग सतीश उपाध्याय मुकेश रस्तोगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement