चंद्रावती पीजी कॉलेज में आईसीए एजुकेशन स्किल कार्यशाला का हुआ आयोजन

चंद्रावती पीजी कॉलेज में आईसीए एजुकेशन स्किल कार्यशाला का हुआ आयोजन

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आईसीए एजुकेशन स्किल्स काशीपुर की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसमें बी.कॉम. की छात्राओं की बिजनेस अकाउन्टिंग स्किल्स से सम्बन्धित कैरियर काउन्सलिंग की गयी। इस कार्यशाला में श्रीमती सपना अरोरा , श्रीमती गुरप्रीत सोढ़ी एवं उनकी टीम ने छात्राओं को कैरियर से सम्बन्धित विभिन्न जानकारी दी। इस अवसर पर एसो. प्रो. डॉ. रमा अरोरा, डॉ. वन्दना सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. मंगला, कु. शिवानी साह, पवन कुमार, सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement