मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल के बच्चों ने इसरो के वैज्ञानिकों से प्राप्त की तकनीकि

मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल के बच्चों ने इसरो के वैज्ञानिकों से प्राप्त की तकनीकि

 

बाजपुर।मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल के बच्चों ने इसरो के वैज्ञानिकों से प्राप्त की तकनीकि जानकारी 14 दिसम्बर 2023 को इसरो के वैज्ञानिकों के द्वारा गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर में विज्ञान प्रर्दशनी आयोजित की गई, जिसमें मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग किया।विज्ञान प्रर्दशनी में इसरो के वैज्ञानिकों के द्वारा छात्रों को इसरो के नये-नये प्रोजेक्टों के बारे में बताया गया, इस प्रदर्शनी में इसरो द्वारा चन्द्रयान-1, चन्द्रयान-2, चन्द्रयान-3, राकेट लॉचर, आदित्य एल-1, तथा सैटेलाइट के माडल का भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ छात्रों को इसरों द्वारा की जाने वाली खोजों एवं तकनीकि के विषय में इसरो की उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गई।प्रधानाचार्य महेश चन्द्र उनियाल जी एवं लैब इन्चार्ज शिवम राणा, राकेश सिहं एवं दिपयंती ने बताया, कि छात्रों ने विज्ञान प्रर्दशनी में इसरो से सम्बंन्धित बहुत कुछ जानकारी प्राप्त की जिससे बच्चों का विज्ञान के क्षेत्र में ज्ञान वर्धन के साथ साथ भारतीय वैज्ञानिकों के संघर्षों एवं उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई, इस प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement