रुद्रपुर। बीते रोज़ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें रुद्रपुर से कुछ ट्रेनर खिलाड़ियों ने वहां पहुंचे। चैंपियनशिप से बाहर हुए कुछ प्रतियोगियों ने अलग ही खेल रच डाला। बाहर हुए खिलाड़ियों ने हार के बाद होने वाले अपमान के डर से फर्जी ट्राफी खरीदकर खुद को विजेता घोषित कर दिया और समाज मे झूठी खबर प्रसारित करवाने लगे। वहीं इन प्रतियोगियों ने पूरे मामले को निराधार बताया और Most Mascular Men का खिताब जीतने की बात कही।
प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में हुआ था, जहां यह सब खेल रचा गया। पूरा मामला उस समय खुलकर सामने आया जब बॉडी बिल्डिंग के वरिष्ठ आयोजक मोहित चोपड़ा द्वारा रचे गए इस षड्यंत्र की एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने पोल खोल दी। आपको बता दें कि यह जिम ट्रेनर खुद को कुमाऊं की एक एसोसिएशन का सेक्रेटरी भी बताते हैं । लेकिन इस कथित ट्रेनर ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को धोखा देकर अपनी हार को जीत में बदल दिया। यह मामला उस समय और भी सगीन हो गया जब इनमें से एक ने फटाफट बाजार पहुंचकर महंगी ट्राफी खरीदकर चैंपियनशिप जीतने का दावा कर दिया। इसके अलावा उक्त युवक द्वारा सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल कर खुद को विजेता घोषित कर दिया जबकि कुछ खिलाड़ियों का कहना है कि यह खिलाड़ी चैंपियनशिप के पहले राउंड में बाहर हो गए थे। वहीं वसुंधरा दीप से बातचीत में मोहित चोपड़ा ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। प्रतियोगियों ने चैंपियनशिप नहीं जीती लेकिन Most Mascular Men का खिताब जीता है, जिसके प्रमाण पत्र उनके पास मौजूद हैं। वहीं मोहित चोपड़ा ने जल्द ही मामले से पर्दाफाश करने की बात भी कही।
प्रतियोगिता से बाहर हुए बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगी ने खुद को कर दिया विजेता घोषित, प्रतियोगी ने बताया निराधार, जानिए क्या था मामला




