जेसीज़ के निदीश पचौरी का राज सिंह डूंगर क्रिकेट टूर्नामेंट (बोर्ड ट्रॉफी)के लिए चयन

*जेसीज़ के निदीश पचौरी का राज सिंह डूंगर क्रिकेट टूर्नामेंट (बोर्ड ट्रॉफी)के लिए चयन*

 

बहुत गर्व का विषय है कि जेसीज़ पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के कक्षा 9वीं के छात्र *निदीश पचौरी का चयन अंडर 14 आयु वर्ग के अंर्तगत राज सिंह डूंगर क्रिकेट टूर्नामेंट (बोर्ड ट्रॉफी)* के लिए किया गया है।

सबसे पहले उन्हें जिला उधम सिंह नगर में ट्रायल दिया गया, उन्होंने जनपद की टीम के साथ खेला और अंतिम ट्रायल के लिए चुना गया तत्पश्चात देहरादून में आयोजित फाइनल ट्रायल के लिए उनका चयन किया गया ।

उन्होंने देहरादून में 2 मैच खेले और दोनों मैचों में नाबाद 100 रन बनाए।

अंततः उनका चयन *अंडर 14 कैंप* के लिए हो गया और अब वह 23 जनवरी 2024 से छत्तीसगढ़ में आयोजित होनेवाले *अंडर 14 राज सिंह डूंगर क्रिकेट टूर्नामेंट (बोर्ड ट्रॉफी)* के लिए भाग लेने जा रहे हैं।

 

विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने निदीश और उनके अभिभावकों को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं प्रदान की ।विद्यालय के निदेशक और प्रधानाचार्य ने निदीश को बधाई दी तथा कहा कि वे सभी विद्यार्थियों के लिए आदर्श उदाहरण हैं।इनके जूनियर सदैव उनका अनुकरण करते हैं। आने वाले विद्यार्थी इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहेंगे। विद्यालय प्रबंधन सभी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement