अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार किया

अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार किया

काशीपुर‌। अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है‌। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर के आदेश से चलाये जा रहे अभियान आपरेशन क्रेकडाउन एनबीडब्ल्यू की गिरफ्तारी के अनुपालन में न्यायालय के अनुपालन में अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में काशीपुर पुलिस के द्वारा अलग-अलग स्थानों से सात वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके विरूद्ध न्यायालय से अलग-अलग धाराओं में वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार वारंटियों में धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के वारंटी कबीर पुत्र राजू निवासी हनुमान मन्दिर के सामने महेशपुरा काशीपुर, धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी राजीव यादव पुत्र नारायण दास निवासी यादव सभा के पास मौहल्ला बांसफौड़ान,
गौरव कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी कदीरी मार्केट काशीपुर, आकाश पुत्र राकेश निवासी काशीपुर, धारा 31 एंव खाद्य सुरक्षा अधिनियम के वारंटी रहीसुददीन पुत्र जलीस अहमद निवासी बरखेड़ा पाण्डेय महुआखेड़ागंज, धारा 406 आईपीसी के वारंटी गुरदेव सिंह पुत्र नन्दकिशोर निवासी बासखेड़ा खुर्द तथा धारा 354 आईपीसी एवं पॉक्सो अधिनियम के वारंटी पंकज पुत्र प्रकाश निवासी प्रतापपुर शामिल हैं। वारंटियो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी,
वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक विपुल जोशी, सुनील सुतेड़ी, श्रीमति नीमा बोरा, कंचन पडलिया, अपर उपनिरीक्षक सुशील पाण्डेय, कांस्टेबल दीपक जोशी,
जगदीश भट्ट, गिरीश मठपाल, नरेन्द्र बोरा, दिनेश त्यागी, जगत सिंह व ईश्वर सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement