लालकुंआ सेंचुरी पेपर मिल के लेखा प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लालकुंआ सेंचुरी पेपर मिल के लेखा प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लालकुंआ सेंचुरी पेपर मिल के लेखा प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

साथियों के साथ ठेकेदार के घर पहुच कर की मारपीट

रुद्रपुर लालकुंआ सेंचुरी पेपर मिल के लेखा विभाग के प्रभारी ने शहर निवासी एक ठेकेदार से मारपीट करने के साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी है पुलिस ने इस मामले में लेखा प्रभारी संजय धानुका और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है

एलायंस कॉलोनी निवासी बाबूलाल पटवारी ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया है की वो काफी समय से सेंचुरी पेपर मिल में लेबर और मशीनरी की सर्विस का काम करते है जिसके चलते पेपर मिल पर उनका लाखों रुपए का बकाया है उनका आरोप हैं की इस संबंध में जब लेखा प्रभारी संजय धानुका से बात की गयी तो धानुका ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उनके द्वारा रिश्वत के तहत 50 लाख रुपये के प्लाट की मांग की गई ठेकेदार बाबू लाल पटवारी का कहना है की इस मामले की जानकारी उन्होंने पेपर मिल के उच्च अधिकारियों को मेल के द्वारा दे दी
जिसके बाद से संजय उनसे रंजिश रखने लगा उनका कहना हैं की 18 अप्रैल की सुबह वो अपनी कॉलोनी में साथियों के साथ घूम रहे थे तो संजय धानुका अपनी गाड़ी में अपने साथियों के साथ आये और रास्ते मे रोककर उनके साथ डंडो से मारपीट की और गाली गलौज करने लगे उनका कहना है की इस दौरान उनके साथियों ने बमुश्किल उनकी जान बचायी और संजय अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी से भाग गया पुलिस ने इस मामले में आरोपी पेपर मिल के लेखा प्रभारी संजय धानुका और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है कोतवाल धीरेंद्र कुमार का कहना है की मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement