नाबालिग को अगवा करने के आरोपी शास्त्री नगर बिंदुखत्ता निवासी युवक की हालत चिंताजनक बताई ,यह है मामला

लालकुआं। नाबालिग को अगवा करने के आरोपी शास्त्री नगर बिंदुखत्ता निवासी युवक की हालत चिंताजनक बताई गई है। युवक के पिता के मुताबिक उसका पिछले 22 दिनों से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी स्थित मेटल डिपार्टमेंट में इलाज चल रहा है उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को बिंदुखत्ता दवाई फार्म निवासिनी एक नाबालिक के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था पुलिस ने 3 दिसंबर को नाबालिक को सकुशल बरामद करते हुए उसे अगवा करने के आरोपी युवक को भी हिरासत में लिया था। जिसके बाद युवक का कोरोना परीक्षण कराया गया जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उसका रामपुर रोड स्थित कोविड-19 केयर सेंटर में उपचार किया गया युवक के कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद उस पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया लेकिन जेल में जाने के बाद से ही उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया जेल के जिम्मेदार लोगों द्वारा उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया युवक के पिता के मुताबिक तमाम जांच के बाद उसे मेंटल डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत दिन पर दिन चिंताजनक बनी हुई है। युवक के डिप्रेशन में जाने के बाद उसके परिजनों का भी हाल बेहद बुरा है युवक के पिता ने कोविड-19 के जिम्मेदार लोगों पर भी अनदेखी का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि वहां उचित आहार नहीं दिया गया तथा वे यदि कोई खाना घर से बना कर ले भी गए तो भी उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement