जुड़वां भाईयों में हुई मारपीट में घायल एक भाई की हुई मौत

जुड़वां भाईयों में हुई मारपीट में घायल एक भाई की हुई मौत

काशीपुर। जुड़वां भाईयों में हुई मारपीट में घायल एक भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक
आज सुबह राहुल सागर पुत्र प्रेम सिंह सागर निवासी मोहल्ला लाहौरियान ने 112 पर सूचना दी की उसके भाई श्याम ने अपने जुड़वां भाई राम को मारपीट कर घायल कर दिया जिसकी मृत्यु हो गई है।
सूचना पर एसएसआई सतीश शर्मा मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे। पता चला कि राम और श्याम जुड़वां भाई हैं। दोनों नशा करने के आदी हैं। कोई काम नही करते। आवारा गर्दी व नशा करते हैं। बुधवार को 24 वर्षीय श्याम अपनी मां दयावती से पांच हजार रुपये मांग रहा था। पैसे न होने के कारण दयावती ने मना कर दिया तो श्याम ने अपनी मां दयावती तथा भाई राम के साथ मारपीट की। वह रात भर लड़ाई-झगड़ा करता रहा। रात को श्याम ने अपने जुड़वां भाई राम के सिर में ईंट से वार कर दिया। घायल अवस्था में राम को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई सतीश शर्मा ने बताया कि श्याम फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement