रूद्रपुर । वार्ड नं.1 शिमला बहादुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल

रूद्रपुर । वार्ड नं.1 शिमला बहादुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व संजय ठुकराल ने कथावाचक जतिन कुमार मिश्रा को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने भागवत कथा के आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आहवान किया। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में समाज कोई धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरतत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। पूर्व विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर एडवोकेट शिव कुंवर सिंह,एडवोकेट मनीष चंद्र सिंह,राम कुंवर सिंह बीज प्रमाणीकरण निरीक्षक,वीरेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार सिंह,गौरव सिंह,अवघेश कुमार ठाकुर,पवन राना,पातीराम गंगवार,अमित अवस्थी,सचिन छाबड़ा,सुभाष तिवारी,राजेश गुप्ता,शिवम सिंह,बंटी कोली आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement