झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष के घर पंहुचे

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष के घर पंहुचे

 

बीजेपी नेता सुरेश गंगवार के नेतृत्व में बरा निवासियों ने राज्यपाल का स्वागत किया

 

दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार को उनकी बरसों की तपस्या का फल मिला। उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। संतोष गंगवार बरेली से आठ बार सांसद रह चुके हैं राज्यपाल मनोनीत होने के बाद संतोष गंगवार उधमसिंहनगर जिलापंचायत अध्यक्ष के घर पहुचे जहां बीजेपी नेता सुरेश गंगवार के नेतृत्व में क्षेत्रवासियो ने राज्यपाल गंगवार का स्वागत किया

 

बरेली से आठ बार सांसद रहे संतोष गंगवार का नया ठिकाना अब झारखंड का राजभवन होगा। राष्ट्रपति ने राज्यपाल नियुक्त कर उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। शहर से राज्यपाल नियुक्त होने वाले वह पहले राजनेता होंगे

श्री गंगवार वर्ष 1989 से वर्ष 2004 तक लगातार सांसद रहे। सिर्फ वर्ष 2009 में कांग्रेस ने उनका विजय रथ रोका था

उसके बाद वर्ष 2014 व 2019 में वह फिर लगातार सांसद चुने गए। वह केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी व मोदी सरकार में मंत्री भी रहे

 

गर्वनर बनने के बाद वह भाजपा नेता सुरेश गंगवार के बरा स्थित फार्म हाउस पर मिलने पहुंचे। सुरेश गंगवार ने अपने साथियों तथा परिवार के साथ संतोष गंगवार का स्वागत किया। इस मौके पर हरदीप सिंह, सिवेंदर सिंह ,नसीम अहमद, सतनाम सिंह, जितेंद्र, जयपाल सिंह, नजाकत खान मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement