पुलिस ने फरार चल रहे वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कुण्डेश्वरी पुसिल चौकी टीम ने विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटी दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन पद उधमसिंहनगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान आॅपरेशन क्रैक डाउन एनबीडब्ल्यू व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अनुपालन में आज कुण्डेश्वरी चौकी पुलिस की टीम ने कुण्डेश्वरी निवासी वारंटी जगजीत पुत्र करनैल सिंह को धारा 138 एनआईएक्ट तथा महादेव नगर निवासी मेहर चंद पुत्र दीवान सिंह को धारा 420 आईपीसी और ग्राम धनौरी निवासी हरविंदर सिंह पुत्र दिलावर सिंह को धारा 323/504/506 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, किशोर सिंह व कुलदीप बिष्ट थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement